BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 19, 2023, 12:39 pm
KHABAR : घोषणा पत्र में जनमानस के मानस का प्रतिबिंब बनाएगी बीजेपी, भाजपा कार्यालय पर चुनाव घोषणा पत्र समिति द्वारा सुझावों को लेकर हुई बैठक, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। बीजेपी कार्यालय पर आज संभागीय चुनाव घोषणा पत्र समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें इंदौर संभाग के सभी जिलों से आए अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता शामिल हुए। जिन्होंने घोषणा पत्र में सम्मिलित करने हेतु अनेकों अच्छे सुझाव दिए। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता चुनाव घोषणा पत्र समिति के संयोजक जयंत मलैया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य जन अपेक्षा के अनुकूल घोषणा पत्र बनाना है जिसमें प्रत्येक वर्ग के व्यक्तियों की समस्याओं को हल करने की बात हो श्री मलैया ने आगे कहा कि सभी सुझावों में से लेने लायक सुझावों को घोषणा पत्र में सम्मिलित किया जाएगा।


चुनाव घोषणा पत्र समिति के प्रदेश सहसंयोजक प्रभात झा ने कहा कि घोषणा पत्र जनता और पार्टी के बीच सामाजिक राजनीतिक और सांस्कृतिक अनुबंध है और पार्टी के घोषणापत्र के माध्यम से जनता पार्टी की विचारधारा को समझती है और इस विचारधारा को हम अंतिम व्यक्ति तक कैसे पहुंचाएं इस स्तर के सुझाव घोषणा पत्र में सम्मिलित करना है क्योंकि हमें घोषणा को जनमानस के मानस का प्रतिबिंब जैसा बनना है ताकि जनता कहे कि यह हमारा घोषणा पत्र है। वहीं इंदौर संभाग सह प्रभारी तेज बहादुर सिंह चौहान ने कहा कि प्रत्येक जिला अध्यक्ष विधायक व सांसदों के कार्यालय पर एवं मुख्य स्थान या संस्थानों पर सुझाव पेटी लगाने का कार्य करना है जिससे कि अधिक से अधिक लोगों के सुझाव हमें प्राप्त हो सके साथ ही 1 हफ्ते के अंदर सभी जिलों एवं नगरों में घोषणा पत्र सुझाव के लिए बैठक करना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE