रीवा। कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव ने पुनर्घनत्वीकरण योजना के तहत बनाए जाने वाले कलेक्टर कार्यालय एवं शासकीय आवास निर्माण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने साधिकार समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जाने वाले निर्माण कार्य की संक्षेपिका तैयार करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रस्तुत किए जाने वाले पीपीआर में कलेक्टर कार्यालय सहित आवास गृहों में सभी आवश्यक जरूरतों का समावेश किया जाए। उन्होंने प्रस्तावित कलेक्टर कार्यालय के भूमि का स्थल निरीक्षण भी किया। बैठक में कलेक्टर ने मऊगंज अस्पताल परिसर में निर्मित होने वाले ब्लॉक प्राइमरी यूनिट बनाने में अवरोध डालने वाले पुराने जर्जर भवनों को तत्काल हटाने की कार्यवाही किए जाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। बैठक में गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के कार्यपालन यंत्री तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।