सीधी। शासन के निर्देशों के अनुसार जिले भर में संचालित लोकसेवा केंद्रों से मध्यप्रदेश लोकसेवा गारंटी अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार आम जनता को सेवाएं दी जा रही हैं। इन सेवाओं के प्रचार प्रसार के लिए 15 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में लोक सेवाओं के प्रदाय की गारंटी अधिनियम 2010 के अंतर्गत संचालित लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को प्रदान की जाने वाली सेवाएं एवं सीएम जन सेवा के व्यापक प्रचार-प्रसार की गतिविधियों के तहत लोक सेवा केंद्र सीधी के द्वारा तत्काल निवास और आय प्रमाण पत्र हितग्राहियों को प्रदाय किया गया। साथ ही लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत ऑनलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदाय की गई। आवेदन में लगने वाले दस्तावेजों के बारे में समस्त जानकारियां हितग्राहियों को प्रदाय की गई। शेड्यूल के हिसाब से कार्यवाही सुचारू रूप से लोक सेवा केंद्र सीधी में चल रही है।