डिण्डोरी। जिला निर्वाचन अधिकारी विकास मिश्रा के निर्देशन में आगामी विधान सभा निर्वाचन 2023 को व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय मास्टर एवं विकासखण्ड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण जिले के राज्य् स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स जे.आर.झारिया, प्राध्यापक शासकीय चन्द्रविजय महाविद्यालय डिण्डौरी, डॉ.पी.सी.उईके सहायक प्राध्यापक शासकीय चन्द्रविजय महाविद्यालय डिण्डौरी एवं आर.के.शुक्ला प्राचार्य शास.हाई स्कूल डिंडौरी द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय/विकासखण्ड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को गंभीरता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर मतदान दलों को प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिये गये। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ई.व्ही.एम. व व्हीव्हीपीएटी के माध्यम से मतदान प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए समस्त् मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित कर इनसे जुडी हर छोटी बडी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान मॉक पोल के बाद ई.व्ही.एम. के कंट्रोल यूनिट को क्लीयर करने का भी प्रशिक्षण दिया गया। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदान के दौरान आने वाली समस्याओं व उनके समाधान पर विस्ता्रपूर्वक जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर ने ई.व्ही.एम. व व्हीव्ही पीएटी को सील करने, चौलेज वोट,टेंडर वोट, पीठासीन की डायरी, मतदान अभिकर्ता के फार्म, मतपत्र लेखा, मतदाता रजिस्टर आदि पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में नामित समस्त मास्टर ट्रेनर, रामबाबू देवागंन अनुविभागीय अधिकारी /रिटर्निग आफिसर डिण्डौंरी, प्रशिक्षण नोडल अधिकारी संतोष शुक्ला सहित निर्वाचन से जुडे अधिकारी एवं कर्मचार मौजूद रहे।