विदिशा। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने दस्तक अभियान की गतिविधियां रविवार को भी संचालित करने का आदेश जारी किया है जिसमें उल्लेख है कि शहरी क्षेत्र के शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को दस्तक अभियान की समस्त सेवाएं प्रदाय की जाए। वहीं बच्चों के अभिभावको को आवश्यक परामर्श भी दिया जाए। आगामी रविवार की प्रातः 10 बजे से दो बजे तक विशेष शिविरो के तहत दस्तक अभियान का संचालन किया जाएगा। इसके लिए कलेक्टेट कार्यालय में पूर्व उल्लेखित सायं अवधि तक कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित कराने के निर्देश प्रेषित किए गए है।
कलेक्टर भार्गव के द्वारा जारी पत्र में उल्लेख है कि जिले में बाल मृत्यु प्रकरणों में कमी लाने के उद्धेश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा समुदाय स्तर पर दस्तक अभियान का प्रथम चरण 31 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों के घरो में जाकर उनकी चिकित्सीय जांच उपचार यथोचित प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
कलेक्टर भार्गव ने बताया कि विगत वर्षो को दृष्टिगत रखते हुए शहरी क्षेत्र में समुदाय स्तर पर दस्तक गतिविधियों का क्रियान्वयन कामकाजी अभिभावको के रहते शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों में स्वास्थ्य गतिविधियां संचालित किया जाना पूर्णतः संभव नही हो पाता है इस कारण से बीच में मिशन इन्द्रधनुष अभियान के पश्चात दस्तक अभियान के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक रविवार को प्रातः दस बजे से दोपहर दो बजे तक दस्तक अभियान शिविर जिला कलेक्टेट कार्यालय में समस्त शासकीय विभागो के तृतीय चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी एवं अन्य स्थानीय अभिभावक केे पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए आयोजित किया जा रहा है।