विदिशा। भारतीय स्टेट बैंक कुरवाई के द्वारा कुरवाई विकासखंड में विभिन्न स्थलों पर शिविर का आयोजन कर आमजनों व स्कूली विद्यार्थियों को बैंक से संबंधित विभिन्न प्रकार की सुविधाओं, शासकीय योजनाओं डिजिटल फ्रॉड समेत अन्य आवश्यक जानकारी से अवगत कराया जा रहा है।
एसबीआई बैंक द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरवाई में आयोजित शिविर में वित्तिय साक्षरता, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि, अटल पेंशन समेत विभिन्न शासकीय ऋण योजनाओं, एनपीए खाता, सही वित्तीय बर्ताव करें, आपका बचाव डिजिटल फ्राड से सावधान कैसे रहें, बैकिंग लोकपाल आदि के बारे में स्कूली विद्यार्थियों समेत स्कूल स्टाफ को जानकारी दी गई है।
इस अवसर पर लीड बैंक मैनेजर नरेश मेघानी, जितेन्द्र सिंह, राज बहादुर गोयल, विद्यालय प्राचार्य अभिषेक शुक्ला समेत अन्य विद्यालय स्टॉफ की उपस्थिति रहा।