इंदौर। पर्यावरण बचाना बहुत जरूरी है। पौधारोपण करना ही सिर्फ पर्यावरण की सुरक्षा नहीं है। पौधारोपण के साथ उस पौधे की देखभाल करके पेड़ बनाना बहुत ही पुण्य का काम है। इस उद्देश्य को लेकर लायंस क्लब ऑफ इंदौर ईस्ट व अटलबिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों और महाविद्यालय के स्टाफ ने पीपल, अशोक, बरगद, शमी, आम सहित विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। विगत दिनों महाविद्यालय में भंवरकुआं चौराहे पर बनाए जा रहे ओवरब्रिज के कारण बीआरटीएस रोड़ पर लगे पौधों को उखाड़ा जा रहा था, इन विभिन्न पौधों को परिसर में लाकर पुनःरोपण किया गया। इसी क्रम में परिसर में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से और पर्यावरण को सुरक्षित रखने और विश्व हित के लिए एक व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। उसकी देखभाल करके उसकी सुरक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए।
इस मौके पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य व क्लब के सदस्य ला. डॉ. प्रकाश गर्ग, लायंस के डिस्ट्रिक्ट 3233जी 1 के केबिनेट सचिव ला.एन.के.मेहता, लायंस क्लब ऑफ इंदौर ईस्ट के अध्यक्ष ला.डॉ. मनोहर दास सोमानी , सचिव ला.किरण लखोटिया, ला. हेमनानी , ला.कैलाश लखोटिया, सहसचिव व प्रशासनिक अधिकारी ला.डॉ. डी.के. गुप्ता, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण - डॉ. महेश गुप्ता , डॉ. आदित्य लुनावत , डॉ. वेणु त्रिवेदी , डॉ डी.एन. पुरोहित, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. महेंद्र मिश्रा आदि ने भी पौधारोपण किया। आभार महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी ला. डॉ. डी.के. गुप्ता ने माना।