विदिशा। नीति आयोग भारत सरकार द्वारा आकांक्षी जिला परियोजना अंतर्गत स्वीकृत प्रोजेक्ट दक्ष के तहत जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला अंतर्गत जिला पंचायत सीईओ डॉक्टर योगेश भरसट के मार्गदर्शन में विदिशा के डाइट परिसर में जिले के प्रत्येक विकासखड से 6-6 मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण देकर शिक्षण कार्यों की बारीकियों से अवगत कराया गया है।
विदिशा डाइट में हिंदी, अंग्रेजी एवं गणित विषय हेतु प्रत्येक विकासखंड के 6-6 मास्टर ट्रेनर आमंत्रित किया गया था जिन्हें प्रशिक्षण प्रदाय किया गया है। यह सभी मास्टर ट्रेनर अपने-अपने विकासखंड में पहुंचकर शिक्षकों को उपरोक्त प्रशिक्षण की बारीकियों से अवगत कराएंगे। वर्तमान सत्र में विषय आधारित लर्निंग आउटकम पर शिक्षण कार्य करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया है।
इस प्रशिक्षण का मॉड्यूल डाइट द्वारा तैयार किया गया है। प्रशिक्षण का उद्देश्य विकासखंड स्तर पर शैक्षिक दल को तैयार करना है।