कटनी। सहकारिता समिति कर्मचारियों संघ ने पैक्स कर्मचारियों की वेतन विसंगति मांगों को लेकर विगुल फूंक दिया है और सभी पैक्स कर्मचारी कटनी कलेक्ट्रेट के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं। और अपना विरोध अनिश्चित कालीन हड़ताल कर दिखा रहे है प्रदेश के पैक्स कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों को सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ शासन से लगातार मांग करता आ रहा है लेकिन शासन द्वारा इनकी मांगो को पूर्ण नहीं किए जाने से सभी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं इनका कहना है कि शासकीय अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा इसे पूरा नहीं किया गया साथ ही पैक्स कर्मचारियों की जो वर्षों से मांग लगातार है उसको लेकर प्रदेश शासन को साफ चेतावनी देते हुए पत्र में कहा गया है कि आगामी चुनाव को देखते हुए इसका दुष्परिणाम भी देखने को मिल सकता है इन कर्मचारियों का यह भी कहना है कि अभी समय है पैक्स के समस्त कर्मचारियों को ग्रामीण क्षेत्र के शासकीय कर्मचारियों की भांति वेतनमान दिया जाए जिसका आदेश जल्द से जल्द जारी किया जाए इनकी मांगे हैं वर्ष 2019 में जारी सेवा नियम अनुसार वेतन लागू किया जाए तथा मार्च 2021 में महासंघ के साथ किए गए शासन से समझौते अनुसार संस्थाओं के सहायक, प्रभारी, प्रबंधक, लिपिक, विक्रेता, कनिष्ठ विक्रेता, कंप्यूटर ऑपरेटर, कैशियर, भ्रत्य, तुलैया, चौकीदार इन सभी कर्मचारियों को ग्रामीण स्तर पर कार्य रत शासकीय कर्मचारियों की भांति वेतनमान दिया जाए। कटनी कलेक्टर के सामने जबलपुर पैक्स कर्मचारी लगभग 500 कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठकर प्रदर्शन कर रहे है बरहाल इनका कहना है अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो आगे इन मांगों को लेकर भूख हड़ताल भी की जाएगी।