खरगोन। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने 39 उम्मीदवार प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। पर खरगोन जिले की 184 विधानसभा क्षेत्र कसरावद में पूर्व विधायक आत्माराम पटेल का नाम आते ही भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बगावत का बिगुल फूंक दिया और कांग्रेस का दामन थाम लिया।
वही ग्वालियर से सिंधिया समर्थक समंदर पटेल ने भी 1000 वाहनों के काफिले के साथ भोपाल पहुंचे। जहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में समंदर पटेल ने कांग्रेस की सदस्यता ली। कसरावद विधानसभा क्षेत्र 184 में बीजेपी के उम्मीदवार आत्माराम पटेल का नाम घोषित करने के एक दिन बाद ही बगावती तेवर दिखने लगे हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व कृषि मंत्री एवं कसरावद विधायक सचिन यादव के ग्रह ग्राम बोराव पहुंच कर सैकड़ो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। कसरावद विधानसभा से भाजपा भाजपा के उम्मीदवार आत्माराम पटेल का नाम पहली सूची में आने के बाद अब बगावत के तेवर देखने को मिल रहे हैं। यहां से बीजेपी के दावेदारों की एक लंबी लिस्ट है। जिला पंचायत अध्यक्ष के सुपुत्र राजेश तवर, पूर्व विधायक आत्माराम पटेल, पूर्व विधायक गजेंद्र पाटीदार, जितेंद्र आर्य पाटीदार, प्रकाश पाटीदार, राजेश बडोले, राजीव पटेल, दशरथ सिंह पटेल ऐसे अनेक भारतीय जनता पार्टी के नेता अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे थे। लेकिन उनका टिकट काटकर पूर्व विधायक आत्माराम पटेल को दो बार हारने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दे दिया गया। जिससे नाराज होकर भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया वही पूर्व कृषि मंत्री कसरावद विधायक सचिन यादव ने कहा जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जाएंगे वैसे-वैसे भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता और कार्यकर्ता भी कांग्रेस में शामिल होंगे।