विदिशा। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत जिले के चिन्हित तीर्थयात्री मंगलवार 22 अगस्त को स्पेशल ट्रैन से द्वारका तीर्थ दर्शन हेतु रवाना होंगे। जबकि तीर्थदर्शन कर 27 अगस्त को वापिस विदिशा आएंगे।
संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी अनुभा जैन ने बताया कि जिले को द्वारका तीर्थदर्शन हेतु 299 तीर्थयात्री का लक्ष्य प्राप्त हुआ था अंतिम तिथि तक जिले में 1745 आवेदकों के द्वारा आवेदन दाखिल किए गए थे। लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने के फलस्वरूप कम्प्यूटर रेण्डमाइजेशन प्रणाली के माध्यम से तीर्थयात्रियों का चयन किया गया है। तीर्थयात्रियों के साथ छह अनुरक्षक भी रवाना होंगे।