मल्हारगढ़। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जिले के प्रमुख समाजसेवी राजाराम एंड ब्रदर्स मंदसौर के सौजन्य से पांच निक्षय मित्र (टीबी) मरीज को फूड बॉस्केट पौष्टिक आहार किट समाजसेवी एवं पत्रकार अशोक दक तथा युवा पत्रकार संदीप विजयवर्गीय के आतिथ्य में मरीजों को वितरित किए गए।
इस अवसर पर डॉ घनश्याम पाटीदार, डॉक्टर हर्षित जैन, डॉक्टर सुमन अग्रवाल, मनीष परमार एसटीएस, मनोहर भाटी फार्मासिस्ट, मनीष राठौर फार्मासिस्ट आदि उपस्थित थे
केंद्र एवं प्रदेश सरकार टीबी मरीजों के लिए निशुल्क इलाज कर रही है एवं मरीजों के आर्थिक रूप से सहयोग हेतु निक्षय मित्र का भी गठन किया गया है। क्षेत्र के विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा स्वयं निक्षय मित्र है। 2025 तक इस बीमारी का इस देश से नामोनिशान मिटाने को लेकर सरकारें प्रयत्नशील है। ऐसे में इस बीमारी से ग्रसित मरीज की सेवा के लिए और भी दानदाता निक्षय मित्र बन सकते हैं। वास्तव में यह एक बहुत बड़ी मानव सेवा है। जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों को निश्चित रूप से आगे आकर सहयोग करना चाहिए।