BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 19, 2023, 5:00 pm
KHABAR : राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए प्रदेश के 54 शिक्षक शामिल, भोपाल से एक भी शामिल नहीं, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। नवदुनिया प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के उत्कृष्ट शिक्षकों को दिए जाने वाले राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए सभी जिलों से कुल 54 शिक्षकों का चयन कर लिया गया है। इन शिक्षकों के कार्यों की प्रस्तुति देखने के साथ साक्षात्कार लिया जा रहा है। इनमें से करीब 25 शिक्षकों को पुरस्कार के लिए चुना जाएगा। इन चयनित शिक्षकों को पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। विशेष बात यह है कि पुरस्कार के लिए साक्षात्कार के स्तर तक पहुंचे शिक्षकों में अधिक छोटे जिलों के शिक्षक हैं। राजधानी जिले भोपाल और बड़े जिले एक भी जबलपुर से एक भी शिक्षक का नाम शामिल नहीं है।


प्रदेश में 10 वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा हो या पांचवीं व आठवीं का वार्षिक परिणाम, सभी में छोटे जिले टाप पर रहे हैं। यहां तक कि स्कूलों की ग्रेडिंग में भी छोटे जिलों ने बाजी मारी। अब राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार में भी बड़े जिले पीछे रह गए है। स्कूल शिक्षा विभाग ने ने पहली से 12 वीं तक के अपने स्कूलों में नवाचार करने वाले शिक्षकों से आवेदन मांगे थे। सभी जिलों से छह-छह शिक्षकों के नाम शामिल थे। 300 से अधिक शिक्षकों के नामों में से बेहतर कार्य के आधार पर 54 शिक्षकों का चयन किया जाएगा।


17 से 19 अगस्त तक चयनित शिक्षकों को नवाचार पर प्रजेंटेशन और साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। इसमें शिक्षकों को 10 मिनट का पावर परइंट प्रेजेंटेशन लिया गया। इसके बाद चयनित शिक्षकों का संभागवार भी साक्षात्कार भी लिया जाएगा।


इसमें सीहोर, रायसेन, राजगढ़, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, हरदा, बैतूल, खंडवा, छिंदवाड़, दमोह, पन्ना,शहडोल, अनुपपूर, उमरिया, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर आदि 37 जिले शामिल है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE