श्योपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में श्योपुर एवं विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ की बैठक 21 अगस्त को दोपहर 01 बजे से नगरपालिका के ऑडिटोरियम भवन श्योपुर में आयोजित की गई है। बैठक में श्योपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ उपस्थित रहंेगे तथा विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन बैठक में जुडेंगे।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अनुज कुमार रोहतगी ने बताया कि बीएलओ बैठक के दौरान फार्म-6, 7, 8 के संबंध में चर्चा कर समीक्षा की जायेगी। इसके साथ ही विशेष कैम्प के माध्यम से प्राप्त फार्माे की जानकारी ली जायेगी। उन्होंने कहा कि श्योपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ उक्त मीटिंग में उपस्थित रहेंगे जबकि विजयपुर क्षेत्र के बीएलओ लिंक के माध्यम से ऑनलाइन मीटिंग में जुडेगे।