BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 19, 2023, 5:56 pm
KHABAR : रेलवे में चयनित न्यू टारगेट एकेडमी के शिक्षक नितिन चौधरी लौट लगाते हुए पहुंचे मां दुधाखेड़ी माताजी के द्वार, पढे़ पीड़ी बैरागी की खबर

Share On:-

भानपुरा। मंदसौर जिले की भानपुरा तहसील में स्थित मां दुधाखेड़ी माताजी मंदिर जो कि मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में प्रसिद्ध है। कई लाइलाज बीमारियां तथा लकवा पीड़ित मरीज यहां पहुंचते हैं और कुछ दिनों के बाद वे स्वस्थ होकर अपने घर लौट जाते हैं। यहां हर दिन हजारों की संख्या में दर्शनार्थी पहुंचते हैं और अपने घर परिवार एवं सपनों को पूरा करने के लिए अपनी- अपनी मन्नत करते हैं। कहा जाता है कि माता रानी के दर से कोई खाली हाथ नहीं लौटता है, माता रानी अपने भक्तों की हर मनोकामना को पूर्ण करती है। पास के ही ग्राम दुधाखेड़ी के निवासी नितिन चौधरी के द्वारा मन्नत की गई थी कि यदि किसी भी सरकारी नौकरी में सफलता मिलती है तो वह अपने घर से दुधाखेड़ी माताजी मंदिर तक 1 किलोमीटर की दूरी ढोल और डीजे के साथ जमीन पर लुढ़कते हुए माता जी के चरणों में जाएंगे । और कहां जाता है, कि भगवान के घर देर है अंधेर नहीं , अगर सच्चे दिल से भक्ति की जाए तो ईश्वर निश्चित सुनता है । और एक दिन आय जब रेलवे में ट्रैकमेन के पद पर नितिन चौधरी का चयन हुआ जिन्हे आगामी 21 अगस्त 2023 को भारतीय रेलवे में ज्वाइन करना है।

दिनांक 19 अगस्त शनिवार को दुधाखेड़ी माताजी मंदिर तक लोट लगाते हुए नितिन चौधरी प्रांगण में पहुंचे और पूजा अर्चना कर माताजी का आशीर्वाद लिया। चौधरी ने न्यू टारगेट एकेडमी के शिक्षक के रूप में कई विद्यार्थियों को आर्मी, पुलिस, रेलवे में कई पदों पर चयनित करवाया है और अब स्वयं रेलवे में पदस्थ होने जा रहे हैं ।


इस अवसर पर न्यू टारगेट एकेडमी संचालक दीपक माली सहित एकेडमी के सभी विद्यार्थी, टाइगर फोर्स सदस्य, मित्रगण एवं ग्राम वासी उपस्थित थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE