रायसेन। जिले में 01 जून 2023 से 18 अगस्त 2023 तक 780.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है जो कि गत वर्ष इसी अवधि में हुई औसत वर्षा से 249.3 मिलीमीटर कम है। जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा 1197.1 मिलीमीटर है।
अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 01 जून 2023 से 18 अगस्त 2023 तक जिले के वर्षामापी केन्द्र रायसेन में 514 मिलीमीटर, गैरतगंज में 910.2, बेगमगंज में 909.4, सिलवानी में 685.4, गौहरगंज में 545, बरेली में 1017.8, उदयपुरा में 988.5, बाड़ी में 679.5, सुल्तानपुर में 603.3 तथा वर्षामापी केन्द्र देवरी में 948 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में 18.3 मिलीमीटर औसत वर्षा जिले में बीते 24 घंटे में 18 अगस्त 2023 को प्रातः 08 बजे तक 18.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र रायसेन में 33.8 मिलीमीटर, गैरतगंज में 47.6, बेगमगंज में 20.1, सिलवानी में 3.4, गौहरगंज में 5.4, बरेली में 15.4, उदयपुरा में 0, बाड़ी में 23, सुल्तानपुर में 33.3 तथा वर्षामापी केन्द्र देवरी में 1.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।