विदिशा। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के परिपालन में विदिशा जिले में स्वीकृत गतिविधियों के अंतर्गत आज राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर विजय कुमार श्रीवास्तव के द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में सभी विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता की शपथ का वचन कराया है जिसे सभी विद्यार्थियों के द्वारा दोहराया गया है।
इसके साथ ही मास्टर ट्रेनर श्रीवास्तव ने विभिन्न ग्रामों में मतदाता जागरूकता हेतु ईवीएम मशीन का प्रदर्शन कर आम जनों को मशीन की कार्यप्रणाली से अवगत भी कराया है। उनके द्वारा ग्राम ककरुआ, किरममची बंधेरा, मूडरा हरिसिंह एवं सौराई के ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता रथ एवं ईव्हीएम मशीन के द्वारा प्रदर्शन कर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मास्टर ट्रेनर चंद्रशेखर शर्मा, रमेश ठाकुर, सत्येंद्र तोमर, नवल सिंह रघुवंशी, चरण सिंह लोधी के द्वारा एवं सचिवों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता स्वीप एक्टिविटी के तहत लगातार प्रदर्शन जारी है।
विजय श्रीवास्तव ने बताया 1 अगस्त से 31 अगस्त तक रूट चार्ट अनुसार मतदाता जागरूकता रथ का प्रदर्शन भी निरंतर जारी है।