बड़वानी। सद्भाव एवं समरसता का संदेश देने हेतु मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के नेतृत्व में एक थाल-एक खयाल मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने हेतु समरसता यात्रा मे आये कच्छ-भुज गुजरात राज्य से आए मध्यप्रदेश शासन में अतिथि दर्जा प्राप्त संत श्री प्रदिप्तानंद जी सरस्वती से शनिवार को सर्किट हाउस बड़वानी में कलेक्टर डॉ राहुल फटिंग ने भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान कलेक्टर ने उनसे जिले में चल रही स्नेह यात्रा के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। इस दौरान स्वामी श्री प्रदिप्ता नंद जी ने बताया कि हम सभी आपस मे मिल-जुलकर एक होकर रहना है, ही इस यात्रा का उद्देश्य है। क्योंकि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य ही एक थाल एक ख्याल है। इस दौरान कलेक्टर एवं स्वामी जी ने रोहिणी तीर्थ राजघाट भी पहुंचकर मां नर्मदा जी का पूजन अर्चन भी किया।