बड़वानी। राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने अपने विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम पिपलाज स्थित योगेश्वर नर्सिंग कॉलेज में अध्ययनरत नर्सिंग छात्र-छात्राओं से संवाद किया एवं उनसे वन-टू-वन चर्चा कर समस्याओं को सुना और उचित निराकरण हेतु आश्वस्त किया। उल्लेखनीय है कि राज्यसभा सांसद, डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने गुरुवार को भी जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत मध्यप्रदेश स्पेशल एण्ड रेसिडेंशियल एकेडमीक सोसायटी भोपाल द्वारा संचालित ष्शासकीय कन्या शिक्षा परिसरष् का आकस्मिक अवलोकन कर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आश्रम की बेटियों से संवाद कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।