सरवानिया महाराज। जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन ने शनिवार को सरवानिया महाराज के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए बीएलओ सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान जैन ने निर्वाचन सेंटर के कक्षों का भी निरिक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
दोपहर को किए गए निरीक्षण में जैन ने मौके पर उपस्थित बुथ क्रमांक 198/199/200 के निर्वाचन कर्मचारियों को त्रुटि रहित मतदाता सूची एवं मृतकों के नाम शत प्रतिशत हटाने निर्सन करने हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि फार्म 6, 7, 8 के संदर्भ में डॉक्यूमेंट प्राप्त करें तथा फार्म 7 को भरते वक्त मृत्यु का प्रमाणीकरण अनिवार्य रूप से प्राप्त करें। इसके साथ ही बीएलओ कार्य में किसी भी प्रकार की परेशानी आए तो वरिष्ठ अधिकारी को अवगत करावे।
मौके पर सुपरवाइजर नरेंद्र संगीतला, समरथमल जाटव, गोपाल खाटकीय, ममता मेघवाल सहित नगर परिषद राजस्व अधिकारी सुरजमल सालवी उपस्थित रहे।