BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 19, 2023, 7:22 pm
REPORT : सामाजिक एकता के सूत्र में हर समाज को स्नेह का संदेश देती है स्नेह यात्रा, वनवासी परिवारों ने आरती उतारकर किया संतों का किया स्वागत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मप्र जन अभियान परिषद की स्‍नेह यात्रा चतुर्थ दिवस में ग्राम नयागांव से प्रारंभ हुई।  मुख्‍य अतिथि इस्‍कॉन के स्वामी मुरारी हरीदास प्रभुजी, यात्रा के प्रमुख संत इस्‍कॉन के सीतानाथ प्रभुजी, मुरारी हरीदास प्रभुजी, अमृत कृष्‍ण प्रभुजी, रघुनाथ प्रसाद प्रभु जी एवं अन्‍य वि‍शिष्‍ट संतजनों द्वारा विभिन्‍न ग्रामों में यात्रा में भाग लेकर रक्षासूत्र बांधे और अपने आर्शीवचन प्रदान दिये। इस मौके पर संकीर्तन, सत्‍संग आयोजित किया गया। संत सीतानाथ प्रभुजी ने अपने प्रवचन में कहा कि एकात्म भाव के जागरण से सामाजिक एकता के सूत्र में हर समाज को स्नेह का संदेश दे रही है, यह स्नेह यात्रा।संतों का सानिध्य हमेशा प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में होना चाहिए। उन्‍होने जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि जातिगत भेदभाव मानव समाज की उन्नति में बाधक है और यह किसी भी व्यक्ति को मान्य नहीं करना चाहिए। मुख्यमंत्री जी भी प्रदेश में सामाजिक समरसता के साथ सभी का विकास चाहते हैं। यात्रा के दौरान सीतानाथ प्रभु,मुरारी हरिदास प्रभु,अमृत प्रभु,रघवदास प्रभु ने ग्राम में वनवासी समाज के घरों में जाकर उनसे भेट की और उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर गीता पुस्तक भेट की।

प्रथम खंड में यात्रा नयागांव, दंतलाई, कुंडालिया खुर्द, पलासिया, खेडली पहुंची जहां संत्‍संग एवं कीर्तन कर दोपहर सहभोज एवं विश्राम किया गया। द्वितीय खंड में यात्रा ग्राम बेसदा, गफार्डा, बरखेडा, चौकडी, बक्‍तुनी, कंजार्डा,पहुंची जहां जनसंवाद, शांतिपाठ एवं रात्री सहभोज व रात्री विश्राम हुआ। यात्रा के दौरान प्रातरू के समय में गामवासियों को योगासन भी करवाया गया। कुंडलिया बुजुर्ग में ग्राम के वनवासी परिवारों ने अपने घर पर आरती कर स्वागत किया एवं संत श्री के आगमन उपरांत उन परिवारों ने स्नेह यात्रा के लिए मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दिया। यात्रा में गायत्री परिवार बालकृष्ण सोलंकी, मनोहर लाल भारद्वाज पतंजलि समिति योग प्रभारी कमलाशंकर जी भट्ट, जिला योग प्रभारी एवं जिला समन्वयक शबनम खान जिला नीमच का विशेष सहयोग रहा साथ ही इस्‍कॉन, गायत्री परिवार, पतंजिल योग समिति, योग आयोग, श्रीरामचंद्र मिशन हार्टफुलनेस संस्‍थान, नवांकुर एवं प्रस्‍फुटन प्रतिनिधी, परामर्शदाता सीएमसीएलडीपी स्‍टूडेंटस,  सामाजिक कार्यकर्ता सहित प्रत्‍येक ग्राम में बडी संख्‍या में सभी वर्ग, धर्म, संप्रदाय के अनुयायी एवं ग्रामवासियों ने उपस्थित होकर महाराज जी का आर्शीवाद लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE