BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 19, 2023, 7:29 pm
KHABAR : विधानसभा निर्वाचन 2023- मतदान दलों के प्रशिक्षण के लिए मास्‍टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत नियुक्‍त होने वाले मतदान दलों के कर्मचारियों को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए नियुक्‍त मास्‍टर ट्रेनरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में 19 अगस्‍त को आयोजित किया गया।

कलेक्‍टर दिनेश जैन, एडीएम नेहा मीना, की उपस्थिति में आयोजित इस प्रशिक्षण में एन.एल.एम.टी. डॉ राजेश पाटीदार ने क्रिटीकल मतदान केंद्रों पर माईक्रो आब्‍जर्वर की नियुक्ति‍, वेबकास्टिंग, सी.सी.टी.व्‍ही. वीडियो ग्राफर, फोटो ग्राफर, मतदान केंद्रों पर फ्लेक्‍स लगाने, मतदान अभिकर्ता, पीठासीन अधिकारी की रिपोर्ट, अभिकर्ताओं की बैठक व्‍यवस्‍था, ईव्‍हीएम, बदले जाने का प्रोटोकाल, सीयू के पावर पेक को बदले जाने, माकपोल के दौरान रिप्‍लेसमेंट, वास्तविक मतदान के दौरान रिप्‍लेसमेंट, मतदान केंद्रों पर प्रवेश के हकदार व्‍यक्ति, मतदान केंद्रों पर की जाने वाली व्‍यवस्‍थाओं, मतदान प्रारंभ करने एवं मतदान के दौरान की जाने वाली कार्यवाही तथा मतदान की समाप्ति पर की जाने वाली कार्यवाहियों के बारे में विस्‍तार से अवगत कराया।

प्रशिक्षण में एसएलएमटी मनोज जैन ने मतदान दल में शा‍मिल मतदान अधिकारियों की संख्‍या, सामग्री वितरण, मतदान केंद्र पर नोटिस प्रदर्शित करने, मतदान दल के साथ बैठक, मतदान अधिकारियों के कार्य, मतदान दिवस पर मतदान प्रारंभ होने से पूर्व की तैयारी आदि बिंदुओं पर विस्‍तार से जानकारी दी। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव साहू सहित अन्‍य अधिकारी एवं सभी मास्‍टर ट्रेनर उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE