विदिशा। भारतीय स्टेट बैंक शमशाबाद के द्वारा नटेरन विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिछिया में शिविर का आयोजन कर विद्यालय स्टाफ व स्कूली विद्यार्थियों को बैंक से संबंधित विभिन्न प्रकार की सुविधाओं, शासकीय योजनाओं व डिजिटल फ्रॉड समेत अन्य आवश्यक जानकारी से अवगत कराया गया है।
एसबीआई बैंक द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिछिया में आयोजित शिविर में वित्तिय साक्षरता, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि, अटल पेंशन समेत विभिन्न शासकीय ऋण योजनाओं, एनपीए खाता, सही वित्तीय बर्ताव करें, आपका बचाव डिजिटल फ्राड से सावधान कैसे रहें, बैकिंग लोकपाल आदि के बारे में स्कूली विद्यार्थियों समेत स्कूल स्टाफ को जानकारी दी गई है।
इस अवसर पर प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक जिला अग्रणी बैंक कार्यालय के मुख्य प्रबंधक नरेश मेघानी, सुरजीत सिंह रघुवंशी, विद्यालय प्राचार्य समेत विद्यालय का अन्य स्टॉफ उपस्थित रहा।