विदिशा। जिले में जारी मतदाता सूची के पुर्नरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची से संबंधित दावे आपत्तियां संबंधी कार्य क्रियान्वित किया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शशि मिश्रा ने बताया कि विदिशा जिले की पांचो विधानसभाओं में कुल 1338 मतदान केन्द्रो पर 1075475 मतदाता मतो का प्रयोग करेंगे।
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले में नवीन मतदाता अर्थात 18 से 19 आयु वर्ग के कुल 47050 मतदाता के नाम मतदाता में सूची में जोडे गए है जिसमे पुरूष 25493 व महिला मतदाता 21557 शामिल है। इसके अलावा 20 से 29 आयु के कुल मतदाता 287824 है जिसमें थर्ड जेण्डर आठ पुरूष 149892 व महिला मतदाताओं की संख्या 137924 हैं। 30 से 39 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 247255 है जिसमें थर्ड जेण्डर दो पुरूष 133432 व महिला मतदाताओं की संख्या 113821 है। 40 से 49 आयु वर्ग के कुल मतदाताओं की संख्या 207469 है। जिसमें थर्ड जेण्डर चार पुरूष 109547 महिला मतदाताओं की संख्या 97981 शामिल है। 50 से 59 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 145167 जिसमें थर्ड जेण्डर चार पुरूष 75531 व महिला 69632 मतदाता है जबकि 60 से 69 आयु वर्ग के मतदाताओं की कुल संख्या 83141 है जिनमें थर्ड जेण्डर एक पुरूष 43510 व महिला 39630 मतदाता है। 70 से 79 आयु वर्ग के कुल मतदाता 41990 है जिसमें पुरूष 20268 व महिला मतदाताओ की संख्या 21722 है। 80 से 89 आयु वर्ग के कुल मतदाता 13188 है जिसमें पुरूष 5342 व महिला मतदाताओं की संख्या 7846 है। 90 से 99 आयु वर्ग के कुल मतदाता 2242 है जिसमें पुरूष 750 एवं महिला मतदाता 1492 है। 100 से 109 आयु वर्ग के कुल 146 मतदाता है जिसमें पुरूष 43 व महिला 103 मतदाता शामिल हैं जबकि 110 से 119 आयु वर्ग के जिले में तीन मतदाता हैं जिसमें से एक पुरूष व दो महिला शामिल है। जो सिर्फ सिरोंज विधानसभा मे है।