नीमच। जिले की दुग्ध सहकारी समितियों के अध्यक्ष, संघ प्रतिनिधि व सचिवों की सामुहिक बैठक मनासा में आयोजित की गई। बैठक में दुग्धी संघ द्वारा किये गये कार्याे एवं योजनाओ की जानकारियां साझा की गई। एम.पी.स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लि.(एमपी सीडीएफ) भोपाल से संबंद्ध उज्जैन सहकारी दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी-डॉ.सीबी सिंह ने नीमच जिले की दुग्ध सहकारी समितियो की बैठक में दुग्ध संघ द्वारा किये जा रहे कार्याे एवं योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुये पूर्व संचालक की अजहर हयात मेव एवं सभा में उपस्थित अध्यक्ष, संघ प्रतिनिधियों द्वारा दिये गये सुझावों पर अमल करने का विश्वाएस दिलाया।
बैठक में उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग केके शर्मा द्वारा विभागीय योजनाओं जैसें आचार्य विद्यासागर, किसान क्रेडिट कार्ड, आदि के बारे में जानकारी दी। एसबीआई बैंक से आये प्रतिनिधी द्वारा एसबीआई पशुऋण के बारे में बताया।
बैठक में प्रबंधक क्षेत्र संचालन एसके सोनी, प्रबंधक शीत केन्द्र प्रकाश रत्नपारखी, बी.एल.मेहता एवं समस्त अध्यक्ष एवं संघ प्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में प्रकाश रत्नपारखी व्दामरा आभार व्यक्त किया गया।