नीमच। आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वस्थ मन, स्वस्थ तन अभियान का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत द्वितीय चरण में 21 अगस्त सोमवार को 12 बजे से नीमच जिला चिकित्सालय के मानसिक रोग विभाग द्वारा रेडक्रॉस हॉल में सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें वृद्घजनों में बढ़ते हुए मानसिक रोगों व समस्याओं के बारे में बताया जायेगा। सेमिनार में अपने मन को सकारात्मक व स्वस्थ रखने के उपाय भी बताये जाएगे।
मनोरोग विशेषज्ञ डॉ.स्वाति वाधवा ने बताया, कि वृद्घजनों में मानसिक समस्याएँ जैसे अवसाद, एंक्साइटी और एकाकीपन बढ रहा है। उन्होंने बताया, कि ऐसी समस्याओं को समय रहते कैसे पहचाने व निराकरण के लिये सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है, साथ ही निःशुल्क शिविर भी आयोजित होगा। जिसमे वृद्धजन अपनी मानसिक व भावनात्मक समस्याओं के लिये काउन्सलिंग व दवाइयाँ प्राप्त कर सकते है।