मंदसौर। स्वीप गतिविधियों के तहत जिले में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिये महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। रैली में स्कूली बच्चे एवं शिक्षक मतदाता जागरूकता का बैनर लगाकर मतदान हम सब का अधिकार है। मतदान के दिन घर का प्रत्येक सदस्य मतदान कर मताधिकार का प्रयोग करें। मतदान हर मतदाता का अधिकार है। हम अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें।