विदिशा। निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार जिले के सभी मतदाता अपने मतो का उपयोग करें इसके लिए जिले में मतदाता जागरूकता के विविध कार्यक्रमो के माध्यम से संदेशो का संप्रेषण किया जा रहा है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर भार्गव के द्वारा जिले की पांचो विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता के लिए विशेष पहल की जा रही है आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान जिले के शत प्रतिशत मतदाता अपने मतो का उपयोग मतदान केन्द्रो पर पहुंचकर करें, मतदाता हमारा मौलिक अधिकार है से अवगत कराने हेतु विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी कडी में निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेषित जिले की हरेक विधानसभा के लिए एक-एक प्रचार रथ भी भ्रमण कर मतदाताओं को जागरूक कर रहा है। उक्त प्रचार रथ में ईव्हीएम भी संधारित किए गए है ताकि शहरी एवं ग्रामीण मतदाता अपने मत देने की पूर्ण पारदर्शी प्रक्रिया से अवगत हो सकें।