रतलाम। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी तथा पुलिस अधीक्षक राहुल लोढा ने आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतदान दलों को विभिन्न स्थानों पर सामग्री वितरण के लिए सुचारु व्यवस्था हेतु जायजा लिया। कलेक्टर एवं एसपी जावरा आलोट सैलाना पहुंचे। रतलाम में भी स्थल निरीक्षण किया। सभी स्थानों पर संबंधित एसडीएम, तहसीलदार उपस्थित रहे। रतलाम में शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय परिसर से मतदान सामग्री का वितरण मतदान दलों को किया जाएगा जिसे लेकर वह निर्वाचन हेतु अपने मतदान केंद्रों तक पहुंचेंगे। इसी प्रकार जावरा में शासकीय भगतसिंह महाविद्यालय परिसर एवं आलोट में महावीर स्कूल से सामग्री वितरण मतदान दलों को किया जावेगा। सैलाना में सामग्री वितरण स्थल के लिए स्थानीय नवीन शासकीय कालेज भवन का चयन किया गया है। कलेक्टर द्वारा मतदान दलों को सामग्री वितरण, उनको मतदान केंद्र तक ले जाने के लिए बसों की पार्किंग व्यवस्था के लिए स्थान का जायजा लिया गया।