BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2023, 11:20 am
KHABAR : अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शुक्ला ने किया नरवर के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद शुक्ला ने घट्टिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नरवर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर बीएलओ से मतदाताओं के नये नाम जोड़ना, नाम काटना एवं नाम परिवर्तन, पता परिवर्तन के संशोधन की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान बीएलओ को हिदायत दी कि मतदाताओं के संशोधन की प्रक्रिया सावधानीपूर्वक की जाये। बीएलओ अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर ड्यूटी पर मुस्तैदी से कार्य करें। लापरवाही होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शुक्ला ने विधानसभा क्षेत्र घट्टिया के मतदान केन्द्र क्रमांक-267, 268 एवं 266 का निरीक्षण कर सम्बन्धित बीएलओ से फार्म नम्बर-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 में की जा रही प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मतदाता सूची में नये नाम जोड़ते समय यह जरूर जानकारी प्राप्त की जाये कि उनका नाम कहीं और मतदाता सूची में तो नहीं है। उन्होंने इस सम्बन्ध में घट्टिया विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर एसडीएम धीरेन्द्र पाराशर को अनिवार्य रूप से की जा रही प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक देखा जाये। निरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्र क्रमांक-267 की बीएलओ प्रियंका शर्मा के अनुपस्थित रहने पर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सम्बन्धित के मोबाइल पर चर्चा कर निर्देश दिये कि सौंपे गये मतदान केन्द्र पर निर्धारित समय तक उपस्थित रहें। बीएलओ को निर्देश दिये कि पात्र मतदाता का ही नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाये। गलत नाम न जोड़ें। इस पर विशेष ध्यान दिया जाये, अन्यथा सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। जिन मतदाताओं के नाम 18 वर्ष से अधिक की उम्र के हो गये हैं और नाम जुड़वा रहे हैं, इस बात का भी ध्यान रखा जाये कि अभी तक उनके नाम कहीं और मतदाता सूची में तो नहीं जुड़े हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश हैं कि सभी व्यक्तियों के नाम जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उनके नाम अनिवार्य रूप से जोड़े जायें।

निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी उज्जैन महेन्द्र सिंह कवचे, घट्टिया एसडीएम धीरेन्द्र पाराशर, तहसीलदार उज्जैन अनिल मोरे, घट्टिया तहसीलदार प्रकाश परिहार आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE