देवास। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र देवास द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में मार्गदर्शन शिविर का आयोजन जिले के सभी विकासखण्डो में किया जा रहा है। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र देवास ने बताया कि मार्गदर्शन शिविर देवास में 21 अगस्त, विकासखण्ड बागली में 22 अगस्त, सोनकच्छ में 23 अगस्त, खातेगांव में 24 अगस्त, कन्नौद में 25 अगस्त एवं टोंकखुर्द 28 अगस्त को आयोजित होंगे। मार्गदर्शन शिविर बागली, सोनकच्छ, खातेगांव, कन्नौद एवं टोंकखुर्द में जनपद पंचायत सभाकक्ष में आयाजित होंगे।
जिसमें मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में विनिर्माण/सेवा/खुदरा व्यवसाय क्षेत्र का उद्यम स्थापित करने के लिए आवेदन लिये जायेंगे। योजना में उद्योग के लिए 50 लाख रूपये तक एवं सेवा/खुदरा व्यवसाय में 25 लाख रूपये तक का ऋण बैंक के माध्यम से परियोजना प्रांरभ करने के लिए उपलब्ध कराया जायेगा। योजना का लाभ लेने के लिए न्यूनतम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। योजना में 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान एवं शासन द्वारा निर्धारित शुल्क की प्रतिपूर्ति की पात्रता होगी।