खरगोन। मप्र शासन द्वारा समाज में व्याप्त छुटपुट भेदभाव के भाव को दूर करने के लिए साधु संतों के सानिध्य में स्नेह यात्रा निकाली जा रही है। 16 अगस्त से जिले में यात्रा महेश्वर के मेहतवाड़ा से प्रारम्भ हुई थी। शनिवार को चौथे दिन यात्रा बड़वाह के विभिन्न गांवों से गुजरी। इस दौरान जिरभार में स्नेह यात्रा का भव्य स्वागत एवं खिचड़ी का वितरण किया गया। ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर सन्तों का आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा के साथ हार्टफुलनेस एवं गायत्री परिवार के याचक भी सहभागी रहे। स्वामी श्रद्धानंद ने समाज में व्याप्त छुआछूत पर कहा कि ईश्वर ने जब निर्माण करने में या सूर्य देव ने अपना प्रकाश देने में कोई भेदभाव नहीं किया तो हम आपस में भेदभाव क्यों करते हैं? यात्रा के प्रमुख पूज्य संत हरिओम आनंद जी ने बताया हम सबको प्रेम एवं स्नेह से मिल जुल कर रहना चाहिए। प्रदेश के मुखिया ने सभी संतों से समाज में व्याप्त शत्रुओं से लड़ने के लिए समाज के संतों से आग्रह कर समाज को एकता प्रेम एवं भाईचारे का निर्माण करने के लिए मठ मंदिर एवं आश्रम से निकल वंछित वर्ग को गले लगा प्रेम स्नेह देने के लिए यात्रा का आयोजन किया। जो अद्भुत है। प्रतिदिन यात्रा 10 ग्रामों में जाकर समाज के वंछित वर्ग को सामाजिक समरसता के रूप में जीवन निर्वाह के विकल्प सुझाये जाते हैं। यात्रा सभी में एकता का प्रेम का संदेश दे रही है। बारिश के पश्चात भी ग्रामवासी संतांे के लिए स्वागत में खड़े रहते हैं। जन अभियान के जिला समन्वयक ब्लॉक समन्वयक, हार्टफुलनेस गायत्री परिवार योग विभाग एवं जिला प्रशासन मिलकर के इस यात्रा का सफल आयोजन में लगे हैं।