गुना। मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न जिलों में शिक्षण संस्थाओं में चलाए जा रहे वोकेशनल एजुकेशन प्रोग्राम के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों के अंतर्गत आज गुना जिले में शासकीय उत्कृष्ट उमावि गुना में छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडल की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई इस अवसर पर अतिथि एवं निर्णायक के तौर पर पीजी कॉलेज गुना के प्राचार्य बी के तिवारी एवं जिला पंचायत की उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति की अध्यक्ष सारिका क्षितिज लुम्बा ने विभिन्न मॉडलों को देखा और बनाए गए मॉडलों पर बनाने वाले विद्यार्थियों की तारीफ की एवं उन्हें शुभकामनाएं दी इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर सिसोदिया, सहायक संचालक राजेश गोयल, सीएम राइस विद्यालय के प्राचार्य आशीष टांटिया एवं उत्कर्ष विद्यालय गुना के प्राचार्य मोहम्मद आसिफ खान उपस्थित रहे।