गुना। कलेक्टर तरूण राठी के निर्देशानुसार डॉ० राजकुमार ऋषिश्वर अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला गुना के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नवीन जैन, रवि शिवहरे एवं लखन लाल कोरी द्वारा फर्म माँ कृपा एन्टरप्राइजेज विवेक कॉलोनी कैन्ट, गुना का निरीक्षण कर पानी पाउच, फर्म राजस्थानी कचौड़ी कॉर्नर, हाट रोड़, गुना से मलाई बर्फी एवं नमकीन सेव, फर्म नवीन जनरल स्टोर तलैया मोहल्ला, गुना से घी, तिल्ली तेल एवं कुकिंग मीडियम के नमूने जाँच हेतु लिये गये। उक्त नमूनों को जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है।
कलेक्टर के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की निरंतर जांच एवं नमूना कार्यवाही जारी रहेगी।