खण्डवा। जिले के प्रसव केन्द्र के चिकित्सा अधिकारी एवं सी.एच.ओ. को शनिवार को परिवार कल्याण के सूचकांको पर प्रशिक्षण जिला चिकित्सालय स्थित सिविल सर्जन मीटिंग हॉल में दिया गया। प्रशिक्षण में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि गर्भनिरोधक अन्तरा इंजेक्शन तीन माह के अंतराल में महिला को लगाकर बच्चों में अन्तर रखा जा सकता है। इस दौरान जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल मौजूद थीं।