कटनी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आव्हान पर समाज में भेदभाव को मिटाकर सामाजिक समरसता के भाव को बढ़ाने एवं स्नेह पूर्वक रहने के भाव को लेकर स्नेह यात्रा का आयोजन म.प्र जन अभियान परिषद योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्यप्रदेश सरकार के तत्वाधान में मध्यप्रदेश में स्नेह यात्रा निकाली जा रही है।
इसी तारतम्य में विजयराघवगढ़ विकासखण्ड में दो दिवस के उपरांत बड़वारा (बरही) के विजयनाथधाम मंदिर से स्वामी गुरूदेव नरसिंहदास महाराज जी द्वारा विजयनाथधाम में पूजन कर बड़वारा विकासखण्ड की स्नेह यात्रा का शुभभारंभ किया गया। यह यात्रा विजयनाथधाम प्रागंण से कन्नौर, बुजबुजा होते हुए बिचपुरा पहुॅंची। यहॉं स्वामी नरसिंहदास महाराज द्वारा प्रेम शांति सौहार्द का संदेश देते हुए मानव जीवन में सत्य अहिंसा से प्रेरित एवं अन्य धार्मिक संदेश दिए गए।
सामाजिक समरसता की भावना हो, आपसी सौहार्द का वातावरण निर्मित करें। सभी मिलजुल कर साथ रहें। ऊॅच-नीव का भेद न हो। छुआछूत की भावना न हो। ऐसे निर्मल संदेष स्वामी द्वारा दिए गए। जिस प्रकार वृक्ष फल, और स्वच्छ वायु, नदियॉ, स्वच्छ जल, गाय दूध बिना भेदभाव के देती है। वैसे ही मनुष्य को बिना किसी ऊॅच-नीच के भेद को मिटाकर समाज निर्माण करना चाहिये। ये ऊॅच-नीच का भेद मनुष्य की ही प्रकृति क्यों हैं। ग्राम बिचपुरा एवं बडवारा में सत्संग का आयोजन किया गया।
यात्रा में नवल सिंह चतुर्वेदी, कैलाश कचेर, दीपक प्रजापति, सागर दाहिया, केशव यादव, विनोद सिंह, अनंत सोनी, रविषंकर मिश्रा, नंदकिशोर मिश्रा, सुधा जायसवाल, रवि रजक एंव अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। पुलिस बल एएसआई बिजेन्द्र तिवारी, बालगोविंद प्रजापति उपस्थित रहे।