BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2023, 4:32 pm
KHABAR : कलेक्ट्रेट कार्यालय में विभागों के अधिकारियों एवं कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों को डिप्टी कलेक्टर चतुर्वेदी ने दिलाई सद्भावना दिवस की शपथ, पढ़े खबर 

Share On:-

कटनी। राज्य शासन के निर्देशानुसार 18 अगस्त को सद्भावना दिवस के रुप में मनाया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी ने प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में विभागों के अधिकारियों एवं कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई। इस मौके पर संबंधित विभागों के विभाग प्रमुख अधिकारी भी उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों में भी लोक सेवकों को शपथ दिलाई गई।   विदित हो कि भारत सरकार के निर्देशों के परिपालन में प्रतिवर्ष 20 अगस्त को सदभावना दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 19 अगस्त शनिवार एवं 20 अगस्त रविवार को अवकाश होने के कारण शासन निर्देशानुसार सदभावना दिवस की प्रतिज्ञा शुक्रवार 18 अगस्त को दिलाई गई। इस मौके पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने सामूहिक रुप से शपथ ली कि ’’मैं प्रतिज्ञा करता/करती हूं कि मैं जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिये कार्य करुंगा/करुंगी। मैं पुनः प्रतिज्ञा करता/करती हूं कि मैं हिंसा का सहारा लिये बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों सुलझाउंगा/सुलझाउंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE