BREAKING NEWS
NEWS : पवन जैन पटवारी बने आत्म ध्यान प्रसार योजना.. <<     NEWS : जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की.. <<     BIG NEWS : दूषित पानी की शिकायतों पर जलकल सभापति.. <<     NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय में वैदिक परंपरा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : विश्व ऊंट दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का पंचम.. <<     NEWS : 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को मिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के कारोबार पर प्रहार, मंगलवाड़ थाना.. <<     KHABAR : संकटमोचन श्री भलाटिया हनुमान मंदिर का.. <<     NEWS : इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा समाज की.. <<     KHABAR : कांग्रेस का हल्लाबोल, बिजली कटौती और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 6 साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी.. <<     BIG NEWS : खाद संकट, महंगाई और मंडी टैक्स बढ़ोतरी पर.. <<     BIG NEWS : नीमच में सीबीएन का विशेष शिविर, अफीम की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2023, 4:59 pm
BIG NEWS : लाडली बहना जैसी योजना मेरी जिंदगी का मिशन है जिसने बहनों की जिंदगी बदल दी- मुख्यमंत्री चौहान, सीएम ने 67 करोड़ 63 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जो आप कहते है, मैं और मेरी सरकार करती है और लाडली बहना जैसी योजना मेरी जिंदगी का मिशन है जिसने बहनों की जिंदगी बदल दी। मुख्यमंत्री चौहान सीहोर जिले के छीपानेर में छोटे छीपानेर से बड़े छीपानेर को जोड़ने वाले रामलखन सेतु के लोकार्पण के साथ 63 करोड़ 49 लाख रूपये के कार्यों का भूमिपूजन और 67 करोड़ 63 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण करने के बाद ग्रामीणों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने 7 आश्रित को अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश भी प्रदान किए। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल और अन्य जनप्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने ग्रामीणों से कहा है कि ग्रामीण खुद ही आगामी विधानसभा चुनाव शिवराज बनकर लड़े, अब वे प्रदेश भर में जाकर विकास और कल्याण के कामों को गति देंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वे सरकार को परिवार के जैसे चला रहे है और लोगो की जिंदगी बदलना ही उनका मिशन है। उन्होंने कहा कि अपना पूरा जीवन लोगो के कल्याण में लगाकर उनका जीवन सार्थक हुआ है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वे जहां जाते है, बहने उन पर स्नेह की वर्षा करती है, राखी बांधती है। उन्होंने कलाई में बंधी राखी दिखाते हुए कहा कि इस राखी के कच्चे धागे की कसम मैं बहनों की जिंदगी में खुशियां भर दूंगा। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना के रूप में बहनों के कल्याण के लिए जो दुनिया में कही नही हुआ वह मध्यप्रदेश में हुआ है। उन्होंने बहनों से कहा कि यह एक हजार रुपए नही है यह महिलाओ की समाज और परिवार में सम्मान तथा इज्जत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बहनों की आंखों के आंसू वे जानते थे और छोटी-छोटी जरूरतों के लिए बहनों की मजबूरी उन्होंने देखी है। उन्होंने कहा कि बहनों चिंता मत करना 250 रुपए के मान से इस राशि को बड़ाकर 3000 प्रति महीने करूंगा। उन्होंने बहनों से कहा कि वे 27 तारीख को आयोजित होने वाले रक्षा बंधन कार्यक्रम से जुड़े।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना और आवास प्लस में जिन गरीबों के नाम नही आए है वे चिंता मत करना उनके लिए 15 अगस्त को सीएम जन आवास सेवा शुरू करने की घोषणा की है और मैं ये वादा करता हूं कि प्रदेश में कोई भी बिना पक्के आवास के नही रहेगा। उन्होंने कहा कि जिनके पास जमीन नही है और जिनके कच्चे मकान है उन सब को पक्के मकान दिए जायेंगे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि छीपानेर सहित आसपास के गांव में सिंचाई के लिए प्रेशर पाइप डाले जाएंगे और इसके लिए अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की जायेगी। उन्होंने कहा कि चाहे पीने का पानी हो या सिंचाई का पानी , नर्मदा मैय्या से प्रार्थना कर घर और खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर कोई भी सरकार मूंग नही खरीदती पर उन्होंने 7200 रुपए क्विंटल में खरीदी है। उन्होंने किसानों से कहा कि वे चिंता नही करें अभी हमने किसानों के कर्ज की 2200 करोड़ की ब्याज राशि डाली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण निधि के 6=6  हजार रुपए की राशि छोटे किसानों का बड़ा भला करेगी।
मुख्यमंत्री चौहान ने बच्चो से खूब पड़ने की अपील करते हुए कहा कि छठवीं और नवमी में दूसरे स्कूल पड़ने जाने वाले बच्चो को उन्होंने हाल ही में साइकिल की राशि दी है। अब 23 तारीख को बारहवीं में स्कूल में टॉप करने वाले एक एक बेटा और बेटी को स्कूटर और स्कूटी दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आज 46 हजार लाडली लक्ष्मी बिटिया है और इन्हें भी 6 वीं से छात्रवृति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मेधावी बच्चों की आईआईटी, मेडिकल और दूसरी उच्च शिक्षा की फीस भी सरकार भरेगी।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि परिवार की तरह सरकार चलाने का मतलब है हर सुख-दुख में साथ में होना। उन्होंने कहा कि एक तरफ विकास और दूसरी तरफ जन कल्याण हो, यही सरकार का संकल्प है। उन्होंने आयुष्मान योजना का दायरा भी बढ़ाने की घोषणा की। जिससे अधिकतम नागरिक और परिवार उपचार की सुविधा से जुड़ सके।
इससे पहले कृषि मंत्री कमल पटेल ने छोटी छीपानेर से बड़ी छिपानेर के बीच यानी हरदा और सीहोर तथा भोपाल को जोड़ने वाले पुल राम लक्ष्मण सेतु के लोकार्पण पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब विकास के नए द्वार खुलेंगे। उन्होंने राज्य सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओ का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री को जन नायक बताया।

मुख्यमंत्री चौहान ने इन कार्यों का किया लोकार्पण-
मुख्यमंत्री चौहान ने 38 करोड़ 66 लाख 92 हजार रूपए की लागत से छोटी छीपानेर से बड़ी छीपानेर के मध्य नर्मदा नदी पर पहुँच मार्ग सहित उच्चस्तरीय पुल का निर्माण, 16 करोड़ 27 लाख रूपए की लागत से इटारसी से छीपानेर मार्ग (मुख्य जिला मार्ग) लंबाई 10. 10 किलोमीटर, 8 करोड़ 93 लाख 80 हजार रूपए  की लागत से ग्राम छीपानेर मे घाट एवं चैनल निर्माण कार्य, तीन करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से ग्राम छीपानेर में भोमदा नाले पर दादा जी धुनी के पीछे कटाव रोकने हेतु रिटेनिंग वॉल का निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने इन कार्यों का किया भूमि पूजन-
मुख्यमंत्री चौहान ने 14 करोड़ 41 लाख रुपए की लागत से ग्राम छीपानेर (राम मंदिर के पास) में रिटेनिंग वॉल एव एप्रोच रोड निर्माण कार्य, 3 करोड़ 16 लाख रूपए की लागत से ग्राम छीपानेर (निम्बार्क आश्रम) में घाट, रिटेनिंग वॉल एवं अप्रोच रोड़ निर्माण कार्य, 4 करोड़ रूपए की लागत से रानीपुरा में घाट रिटेनिंग बॉल एवं सीसी रोड निर्माण कार्य, 4 करोड़ 97 लाख 31 हजार रूपए की लागत से ग्राम पीपलनेरिया मार्ग में काकेडी़ नदी पर पहुँच मार्ग सहित जलमग्नीय पुल का निर्माण, 9 करोड़ 99 लाख 75 हजार रूपए की लागत से ग्राम धोलपुर से बालागांव मार्ग में सीप नदी पर पहुँच मार्ग सहित जलमग्नीय पुल का निर्माण, 4 करोड़ 38 लाख रूपए की लागत से ग्राम मंजाखेड़ी से बाकोट मार्ग में अजनाल नदी पर पहुँच मार्ग सहित जलमग्नीय पुल का निर्माण, 6 करोड़ 60 लाख 83 हजार रूपए की लागत से ग्राम गिल्लोर से गोरखपुर मार्ग में सीप नदी पर पहुँच मार्ग सहित जल्माग्नीय पुल के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने 48 लाख रुपए की लागत से शासकीय यूनानी औषधालय छीपानेर में नवीन भवन का निर्माण कार्य, 50 लाख रुपए की लागत से निम्बार्क आश्रम छीपानेर में मांगलिक भवन निर्माण कार्य, 20 लाख रूपए की लागत से ग्राम छीपानेर में मांगलिक भवन निर्माण, 3 करोड़ 76 लाख 70 हजार रुपए की लागत से छीपानेर समूह जल प्रदाय योजना के अतिरिक्त कार्यों का क्रियान्वयन, 10 करोड़ 8 लाख 88 हजार रूपए की लागत से जमुनियाकलां से बालागांव तक 80 मीटर जलमग्नीय पुल सहित मार्ग निर्माण, 42 लाख रूपए की लागत से ग्राम पंचायत सीगांव में गौशाला निर्माण, 20 लाख रूपए की लागत से ग्राम पंचायत ससली मे मांगलिक भवन, 10 लाख रूपए की लागत से ग्राम पंचायत ससली के ग्राम नारायणपुर में तालाब सौंदर्यीकरण एवं गहरीकरण तथा 20 लाख रूपए की लागत से ससली के ग्राम पंचायत भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE