कटनी। जिला कटनी अंतर्गत ग्राम पथराडी पिपरिया तहसील बहोरीबंद खसरा नंबर 968/4 रकबा 5.80 हे० में से 0.90 हे० भूमि मध्यप्रदेश शासन वन विभाग भोपाल को हस्तांतरित किये जाने के संबंध में कलेक्टर अवि प्रसाद की अध्यक्षता में 21 अगस्त सोमवार को टी०एल० बैठक उपरान्त नजूल निर्वर्तन समिति की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में किया गया है।
प्रभारी अधिकारी नजूल शाखा नें कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी/नजूल अधिकारी बहोरीबंद, जिला पंजीयक, तहसीलदार कटनी नगर, सहायक संचालक नगर तथा ग्राम निवेश से निर्धारित तिथि को टी०एल० बैठक उपरान्त जानकारी सहितउपस्थित होने का आग्रह किया है।