BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2023, 1:04 pm
KHABAR : इंदौर से भोपाल पहुंचे भाजपा के नाराज कार्यकर्ता, संगठन के सामने सुनाई पीड़ा, कैलाश विजयवर्गीय बोले-किसी कोने से शोर मचाने वालों से नहीं पड़ता कोई फर्क, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले इंदौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी और विधायकों के खिलाफ बगावत तेज करना शुरू कर दिया है। विधानसभा पांच और राऊ के बाद विधानसभा-1 के बीजेपी कार्यकर्ता पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता के खिलाफ शिकायत करने भोपाल पहुंचे। और गुप्ता को टिकट नहीं देने की सभी ने बात रखी। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री एंव चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के सामने गुप्ता का विरोध भी किया।


भोपाल पहुंच कर सभी नाराज कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से भी मिले थे। इस दौरान बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैं पूरा प्रदेश में घूम रहा हूं। बीजेपी के कार्यकर्ता पूरे आत्मविश्वास के साथ आने वाले चुनाव का सामना करेंगे। हम दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे। किसी कोने में 5-10 कार्यकर्ता शोर मचा दें तो इसका मतलब यह नहीं की बीजेपी के कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं।


इंदौर में विधानसभा सीट नंबर-5 के बाद इंदौर-1 के नाराज कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पूर्व विधायक के खिलाफ रैली भी निकाली थी। रैली में कार्यकर्ता अमित शाह से न्याय की गुहार लगाते हुए नारे लगा रहे थे। उनके हाथ में मौजूद तख्तियों में अमित शाह न्याय करो, भाजपा जिंदाबाद जैसे नारे लिखे हुए थे। इंदौर में विरोध तब हो रहा है, जब प्रवासी विधायक इंदौर की सभी विधानसभा सीटों की जमीनी हकीकत देखने आए हुए हैं। कार्यकर्ता सीट नंबर-5 में विधायक महेंद्र हार्डिया, सीट नंबर-1 में पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता और राऊ प्रत्याशी मधु वर्मा का विरोध कर रहे हैं। बता दें कि मधु वर्मा का नाम 39 हारी हुई विधानसभा के प्रत्याशियों वाली लिस्ट में है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE