BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2023, 1:21 pm
KHABAR : स्लीमनाबाद में गरीब नवाज स्व सहायता समूह के कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर की प्रशांसा, पढ़े खबर 

Share On:-

कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद ने गुरूवार को स्लीमनाबाद में मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित गरीब नवाज स्वसहयता समूह द्वारा किये जा रहे मनिहारी के थोक कार्य का निरीक्षण कर स्वसहायता समूह से जुडी महिलाओं की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होनें दुकान का निरीक्षण कर दुकान हेतु मनिहारी की सामग्री क्रय करनें के स्थल की जानकारी भी ली। इसके पूर्व निरीक्षण करनें पहुंचे कलेक्टर प्रसाद को समूह की महिला द्वारा तिलक लगाकर कलाई में राखी भी बांधी गई।
स्व सहायता समूह की अध्यक्ष सूफिया बानो ने कलेक्टर प्रसाद को जानकारी देते हुए बताया कि स्वसहायता समूह मे कुल 13 महिलाएं है। वर्ष 2018 में हमारे स्वसहायता समूह को 3 लाख रूपये स्वीकृत किये गए थे। जिससे हम लोगों ने छोटे पैमाने पर मनिहारी का व्यवसाय प्रारंभ किया था। आज हमारा व्यवसाय अच्छा चल रहा है। हम सभी लोग नियत समय अनुसार अपनी -अपनी बारी मे दुकान में बैठते है। कलेक्टर प्रसाद द्वारा मासिक आमदानी की जानकारी चाहे जाने पर महिलाओं द्वारा बताया गया कि लगभग 30 से 35 हजार रूपये प्रतिमाह हम लोग कमा लेते है, जिसे आपस में बांट लेते है। अन्य समूह की जानकारी चाहे जाने पर अवगत कराया गया कि अन्य फुटकर एवं रिटेल समूह की महिलांए भी हम लोगों से जुडी है तथा सामग्री भी हमारी दुकान से लेती है। कलेक्टर प्रसाद द्वारा लेखा प्रशिक्षण के संबंध में दिये जाने के संबध में पूछे जाने पर महिलाओं द्वारा बताया गया कि हम लोगों को लेखा प्रशिक्षण पूर्व में प्रदाय किया गया है।
कलेक्टर प्रसाद द्वारा निरीक्षण के दौरान या महार स्व सहायता समूह की महिलाओं से भी मुलाकात कर चर्चा की गई। इस दौरान जिन महिलाओं के पास जगह उपलब्ध है उन महिलाओं को पोल्ट्री फर्म कार्य हेतु चिन्हित करने के निर्देश जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालयन अधिकारी को दिए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE