BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2023, 6:45 pm
BIG NEWS : ग्राम बड़ाखेड़ा की वृद्ध महिला और लूट के आरोपी, जब खाकी तक पहुंची इस वारदात की शिकायत तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जैसे ही दी दबिश तो हत्थे चढ़े दो बाल अपचारी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पारसोली पुलिस द्वारा गांव बडाखेडा में वृद्ध महिला के साथ हुई लूट की वारदात का खुलासा दो बाल अपचारी को डिटेन किया। दोनों बाल अपचारियों की निशादेही से लूटा गया समस्त माल बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक  राजन दुष्यंत ने बताया कि 18 अगस्त को पारसोली थाने के बडाखेडा निवासी डूंगरसिंह राजपूत की माता ज्ञानीबाई गांव से बस में बैठने के लिये बेडच नदी की तरफ जा रही थी। रास्ते में तीन लडके मोटर साईकिल पर मुंह बांधकर आये जिन्होंने उनका मुहं बंद कर उसके कानो मे पहने सोने के टोप्स एवं गले मे पहने सोने के रामनामी व दो मांदलिया को तोड कर मोटर साईकिल पर बैठकर भाग गए।

घटना में प्रकरण दर्ज कर एएसपी रावतभाटा सुभाषचंद्र मिश्रा, डीएसपी बेगूं बद्रीलाल राव के निर्देशन व थानाधिकारी पारसोली देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरु की गई। टीम द्वारा प्रकरण दर्ज होने के पश्चात से ही रात दिन अथक प्रयास कर तकनीकी रूप से एवं मुखबिर सूचना तंत्र के आधार पर जरायम पेशा कौम की घटना दिनांक की गतिविधियो के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।
 
टीम द्वारा भरसक प्रयास कर दो बाल अपचारियों को डिटेन कर वृद्ध महिला से सोने के गहने लूटने के संबंध में पूछताछ की गई तो बडाखेडा गांव की वृद्ध महिला के साथ लूट की वारदात करना स्वीकार किया। दोनों बाल अपचारियों की निशादेही से लूटा गया समस्त माल बरामद किया गया। दोनो बाल अपचारियों को बाल न्यायालय चितौडगढ में पेश किया गया। प्रकरण में शेष एक आरोपी की तलाश जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE