मनासा। शनिवार को सुबह 11 बजे से देर शाम 5 बजे तक मनासा के होटल शगुन पैलेस के सभा हाल में जल जीवन मिशन मध्यप्रदेश के तहत 10 ग्राम पंचायत के कर्मचारियो को प्रशिक्षण दिया गया।
रिफ्रेशर ग्राम स्तरीय सामुदायिक प्रशिक्षण कार्य्रकम में ग्राम पंचायत चौकड़ी, ढाकनी, भोपाली, दुरगपुरा, कोटड़ा, मोकलपुरा, जमुनिया रावजी, कचोली, चम्बलेश्वर, खजुरी के पंचायत के सरपँच, सचिव, सहायक सचिव, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाडी कार्यकर्ता, स्वसहायता समूह की महिला व ग्राम के नल सँचालक को ट्रेनरों द्वारा जल को बचाने के लिए किये जा सकने वाले प्रयासों, उपायों व जल जीवन मिशन के मुख्य बिंदुओ पर चर्चा की व ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान उपस्थिति सिडेक्स संस्था द्वारा जल जीवन मिशन के मुख्य संदर्भ व्यक्ति सत्यनारायण शर्मा, दिलीप शर्मा, ट्रेनर मांगीलाल छिपा व जगदीश चौधरी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।