BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2023, 7:27 pm
REPORT : संसदीय क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता ने किया नीमच विधानसभा का दौरा, ग्रामीणों व पार्टी कार्यकर्ताओं से की चर्चा, बोले- 9 सालों में देश आर्थिक रूप से मजबूत हुआ, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। सांसद सुधीर गुप्ता ने नीमच विधानसभा के कनावटी,  भोलियावास, बरुखेडा, भरभडीया, नेवड एवं सरवानिया बोर में ग्रामीणजन एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा कर केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं की बारे में जानकारी दी। 
सांसद गुप्ता ने कहा कि सांसद गुप्ता ने कहा कि अमृतकाल की शुरूआत हुई। शुरूआत में ही हम चांद पर पहुंच गए है और आने वाले समय में हम देश की 3 अर्थव्यवस्था की ओर बड़ रहे है। मोदी सरकार की नीतियों से  भारत का पूरे विश्व में सम्मान बढ़ा है। इन नौ सालों में नौ क्षेत्रों में चमत्कारिक बदलाव देखने को मिला। इनमें अर्थव्यवस्था, डिजिटल क्रांति, समाज कल्याण की योजनाएं,  हेल्थकेयर और कोविड वैक्सीनेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण, विदेश नीति,  इनोवेशन और सस्टेनेबेलिटी, सभ्यता एवं विरासत का विकास और कामर्स-मैन्यूफैक्चरिंग-एग्रीकल्चर शामिल हैं। इन बदलावों से समाज के हर तबके के जीवन में बेहतरी आई है। भाजपा सरकार ने हर तबके का कल्याण किया, चाहे महिला सशक्तिकरण हो या बेरोजगारों को रोजगार। सभी के लिए कार्य किए। महिलओं के जन-धन खाते खुलवाये, हर घर नल जल योजना, शौचालय योजना, उज्जवला योजना जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजना बनाकर महिलाआंे के जीवन को आसान बनाया। उन्होने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का कार्य भाजपा सरकार ने किया। आज किसानों को पीएम स्वनिधि के द्वारा 6 हजार रूपएं खातों में पहुंच रहे। वहीं संबंल योजना का लाभ प्रदेश के नागरिकों को मिल रहा। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को पांच लाख रूपएं तक का मुफ्त उपचार मिल रहा है। सांसद गुप्ता ने कहा कि शिवराज सरकार में जहां बेटियां लाड़ली लक्ष्मी बनी तो बहनों के खातों में सीधे एक हजार रूपएं पहुंच रहे है। सांसद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।
इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार, मंडल अध्यक्ष दीपक नागदा, सांसद प्रतिनिधि नगर पालिका नीमच पूर्व अध्यक्ष  राकेश जैन, राजेश पाटीदार सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE