BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2023, 11:26 am
BIG NEWS : नगर का काबरा पेट्रोल पंप और संदिग्ध युवक, जब पुलिस ने गश्त के दौरान देखा इस हाल में तो उठाया ये कदम, फिर जैसे ही की खाकी ने पूछताछ तो हुआ ये बड़ा खुलासा, जानिए क्या हैं पूरा मामला, पढ़े रवि पोरवाल की खबर       

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा जिले में आपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बालक बालिकाओ की तलाश हेतु निर्देशित किया गया है जिसके तारतम्य में अति पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी, एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर सतनाम सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 25 अगस्त 23 को थाना इंचार्ज धर्मेश यादव हमराह प्रआर 494 दिनेश धाकड, प्रआर 351 विरेन्द्र पुरोहित व आसूचना संकलन आर 57 लक्ष्मण भाटी के कस्बा भ्रमण के दौरान को काबरा पेट्रोल पंप के पास एक नवयुवक लडका उम्र करीबन 30-32 वर्ष का संदिग्ध अवस्था में घुमते हुए मिला जिसे हमराह लेकर थाने पर आये। 
उक्त व्यक्ति से थाना इंचार्ज उनि धर्मेश यादव द्वारा पुछताछ की गयी। उक्त व्यक्ति कभी कुछ-कभी कुछ बता रहा था तथा अपना, अपने माता-पिता व अपने गांव का नाम नही बता पा रहा था। जिससे मनोवेज्ञानिक ढंग से पुछताछ की गयी तो उसने अपना नाम कागज पर पंकज लिखकर बताया और टुटी फुटी भाषा/ईशारो में बताया कि उसकी तीन बहने है, जिसमे से बडी बहन की शादी जब मैं छोटा था तब हो चुकी थी, मैं सबसे छोटा हूं और मैं मंदसौर मैं किसी गांव का रहने वाला हूं लेकिन मुझे गांव का नाम पता नही है तथा गांव मे बजरंग बली का मंदिर है। 
गुमशुदा के परिजनो की पतारसी हेतु टीम का गठन किया गया तथा जरिये कन्ट्रोल रुम, सोशल मिडीया एवं सभी थानो पर पुराने गुम हुए बालक की जानकारी प्राप्त की गयी जो वर्ष 2006 में थाना पिपलियामण्डी पर पंकज पिता रंगलाल सुर्यवंशी उम्र 17 साल निवासी बही पार्शवनाथ की दिनांक 07 नवंबर 05 को गुमशुदगी क्रमांक 07/2005 दर्ज होना पायी गयी जो गुमशुदा के परिजनो से संपर्क कर थाने बुलाया गया व उक्त बालक को परिजनो द्वारा पहचान होने तथा थाना पिपलियामण्डी पर गुमशुदगी दर्ज होने से अग्रीम जांच हेतु गुमशुदा को थाना पिपलिया भेजा गया।
नाम गुमइंसान- पंकज पिता रंगलाल सुर्यवंशी उम्र 17 साल निवासी बही पार्शवनाथ थाना पिपलिया मण्डी जिला मंदसौर।

पुलिस टीम- निरीक्षक नीरज सारवान थाना प्रभारी थाना पिपलियामण्डी, थाना इंचार्ज उनि धर्मेश यादव, सउनि शिवदत्त यादव थाना पिपलिया मण्डी, 494 दिनेश धाकड, प्रआर 351 विरेन्द्र पुरोहित, प्रआर 91 संजय जादौन, आर 57 लक्ष्मण भाटी, आर 507 राहुल पाटीदार, आर 586 राकेश मईडा, आर 696 सुभाष प्रसाद थाना वायडी नगर, आर 826 देवेन्द्र सिंह हाडा व मआर 893 शिल्पा यादव थाना पिपलिया मण्डी का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE