BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2023, 11:37 am
KHABAR : उद्यानिकी विभाग ने किया जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, डॉ. निशीथ गुप्ता ने दी उपस्थितों को महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े खबर

Share On:-

देवास। उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग  देवास द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन ( MIDH ) योजना वर्ष 2023-24 अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय सेमीनार / कार्यशाला सह प्रदर्शनी का आयोजन होटल खेडापति , सिविल लाईन देवास में किया गया। पहले दिन अपर कलेक्टर फूलपगारे जी ,  आर.पी. कनेरिया उपसंचालक कृषि , नीलम चौहार उपसंचालक ( आत्मा ) , मंगल रेकवार महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापर केन्द्र देवास , अहसान एहमद LDM देवास , डॉ . ए . के . बडाया एवं डॉ . निशीथ गुप्ता वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र देवास , हुकुमचंद पाटीदार भारतीय किसान संघ , जगदीश नागर उन्नत कृषक देवास द्वारा दीप प्रज्जवलन कर माँ सरस्वती की आराधना उपरांत कार्यक्रम प्रारंभ किया गया ।
डॉ . निशीथ गुप्ता द्वारा उद्यानिकी फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीकी एवं संरक्षित खेती , डॉ . ए . के . बडाया द्वारा फसलों में समंवित रोग एवं कीट प्रबंधन, दीपक राव दीप ज्योति FPO सत्वास द्वारा जैविक खेती की उपयोगिता तकनिकी एवं महत्व, अहसान एहमद LDM देवास द्वारा PM - FME योजना अंतर्गत बैंको में प्रस्तुत आवेदनों एवं ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया, अभिषेक व्यास TRIF द्वारा उद्यमिता विकास एवं कौशल प्रबंधन विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदाय की गई एवं उपस्थित कृषक / उद्यमियों के प्रश्नों एवं समस्याओं का निराकरण किया गया।
कार्यशाला के दूसरे दिन परमानंद सेन एवं महेंद्र गुर्जर ( DLT ) द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन ( PM - FME ) योजना अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना हेतु आवेदन , पात्रता , ऋण वितरण , इकाई स्थापना , मशीनरी , मार्केटिंग आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदाय की गई । रितेश शर्मा ( DRP ) देवास द्वारा बैंक शाखाओं में आवेदन प्रस्तुत करने , विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाए जाने , फ़ूड लाईसेंस एवं उद्यम आधार रजिस्ट्रेशन के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदाय करते हुए योजना का स्वरूप समझाया गया , तत्पश्चात उपस्थित समस्त कृषक / उद्यमियों एवं विभाग के अधिकारियों द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रक्षेत्र का भ्रमण किया गया। पंकज कुमार शर्मा उपसंचालक उद्यान देवास द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम में उपस्थित समस्त कृषक / उद्यमियों एवं विभाग के अधिकारियों का आभार प्रकट किया गया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE