झाबुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार दोपहर 2 बजे हेलीपेड झाबुआ पहुंचे। यहां पर शिवराज सिंह चौहान का संभाग आयुक्त मालसिंह भयडिया, कलेक्टर तन्वी हुड्डा, पुलिस अधीक्षक अगम जैन, अन्य प्रशासनिक अधिकारीयों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीएल कुर्वे, अपर कलेक्टर एस.एस. मुजाल्दा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ हरिशंकर विश्वकर्मा एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।