झाबुआ। शहीद चन्द्रशेखर आजाद, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ एन.सी.सी. इकाई में 24 अगस्त को महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए एन.सी.सी. में प्रवेश की प्रक्रिया की गई। अंतिम चयन प्रक्रिया 28 अगस्त सोमवार को दोपहर 12 बजे की जाएगी। जिसमें महाविद्यालय में अध्ययनरत नियमित विद्यार्थी प्रवेश ले सकते है। शारीरिक मापदण्ड जैसे दौड़, पुशअप, वजन ऊंचाई आदि विधाए होगी। चयन प्रक्रिया में 21, मध्यप्रदेश बटालियन एन.सी.सी. रतलाम के सुबेदार मोटा काठाट एवं एन.सी.सी. अधिकारी केप्टन डॉ. गोपाल भूरिया रहेंगें। महाविद्यालय में नियमित रूप से शैक्षणिक वर्ष 2023-24 सम्पूर्ण कक्षाए प्रारंभ हो चुकी है ।