BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने की स्वास्थ्य कार्यक्रमों की.. <<     KHABAR : स्मार्ट मीटर बिजली खपत नियंत्रित करने.. <<     REPORT : नीमच में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में जून माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने की जनसुनवाई, 105.. <<     KHABAR : खरगोन में महिलाएं बोलीं- पानी नहीं, शराब.. <<     NEWS : राष्ट्रीय गौरव रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित.. <<     KHABAR : ऑनलाइन ठगी के शिकार किसान को मिली राहत,.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ के क्राउन लीला होटल में सेज.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में योजनाओं की बरसी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : जर्जर सड़क पर फूटा जनाक्रोश, ग्रामीणों ने.. <<     KHABAR : चंबल में रेत खनन रोकने 3 राज्यों का एक्शन.. <<     KHABAR : किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 27, 2023, 11:50 am
BIG REPORT : पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण, भाजपा के पिछडा वर्ग मण्डल मंत्री गिरधारी कुमावत ने भी छोडी भाजपा थामा कांगेस का दामन, पढे़ विशेष सिंह राजपूत की खबर 

Share On:-

सरदारपुर। मध्यप्रदेश मे आगामी विधानसभा चुनाव के पहले सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र मे भाजपा के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ता निरंतर भारतीय जनता पार्टी को छोडकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। कुछ माह पूर्व भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सरदारपुर नगर परिषद् के पूर्व अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल ने शनिवार को पुनः अपनी घर वापसी करते हुए विधायक कार्यालय पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, साथ ही भाजपा पिछडा वर्ग राजोद-लाबरिया मण्डल मंत्री गिरधारी कुमावत, हुकुमसिंह ग्रेवाल सहित ग्राम छडावद के युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष लखनसिंह सिसौदिया के नैतृत्व मे भाजपा के धारासिंह राठौर, राकेश सिसौदिया, पिन्टु रेवर, अरूण पंवार, महेश रेवर, रूस्तम पटेल, महेश राठौर, राजु चौधरी, राहुल डामर एवं सरोदा के भद्दु गामड, कालु भूरिया ने भी भाजपा की जनविरोधी नीति से आहत होकर एवं कांग्रेस की रीति नीति एवं विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा छोडकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालो का विधायक प्रताप ग्रेवाल एवं कांग्रेस पदाधिकारियो द्वारा पुष्पमालाओ से स्वागत किया गया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, विधायक प्रतिनिधी संजय जायसवाल, जिला महासचिव विरसन भगत, प्रमोदराज जैन, जगदीश पाटीदार, राधेश्याम जाट, प्रभुलाल जाट, भेरूसिंह बडगोता, अंसार खान, अमरसिंह पटेल, दिनेश चौधरी, अंबर गर्ग, दिनेश पाठक, केकडिया डामोर, रूनिज ग्रेवाल, बगदीराम सिंगार, शंकर सौलंकी, बब्बुसिंह राठौर, बबलु डावर, बबलु सोनेर आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE