इंदौर। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राखी के पहले लाड़ली बहनों को एक उपहार देने जा रहे है। इंदौर में मीडिया से बातचीत करते हुए यह बात प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहीं, उषा ठाकुर ने कहा की 27 अगस्त को राखी के पहले शिवराज भैया के द्वारा एक उपहार दिया जायेगा। इस दौरान उन्होंने नाइट कल्चर पर कहा कि इससे मैं भी बहुत व्यथित हुं।
उषा ठाकुर ने आगे कहा कि हमने नारी को अपने वैचारिक अनुष्ठान में से एक माना है। भाजपा सरकार की सारी हितग्राही योजनाएं समय परिवर्तन का उदाहरण बन रही है, 2003 में जब भाजपा की सरकार आयी तब लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजना लायी गयी थी और अब लाड़ली बहना के कारण पुरे देश की मातृ शक्ति मध्यप्रदेश का धन्यवाद करती है। उषा ठाकुर के अनुसार भाजपा मातृ-शक्ति को समर्पित पार्टी है, वही महू मामले पर उषा ठाकुर ने कहा की स्कुल में जो घटना हुई है उसे लेकर सभी अधिकारियों के साथ बैठकर बात की जाएगी। इस मामले में कार्रवाई निश्चित होगी, इस तरह की घटना दोबारा न हो यह भी तय किया जायेगा। वही इंदौर के नाइट कल्चर को लेकर उषा ठाकुर ने कहा की शहर में लागू हुए नाइट कल्चर से में भी बहुत व्यथित हु, इससे बच्चे से सभी सीमाओं का उलंघन कर रहे है, क्लब और पब चालू रहने की एक समय सीमा है, इसके बाद जो सड़कों पर दिखाई दे उन्हें मार मार के भागना चाहिए।